फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुल्हैड़ी पर कई जगह हुए झगड़े, दौड़ती रही पुलिस

दुल्हैड़ी पर कई जगह हुए झगड़े, दौड़ती रही पुलिस

Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुल्हैड़ी पर कई जगह हुए झगड़े, दौड़ती रही पुलिस
शामली।
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर कंट्रोल रूम पर झगड़े की सूचनाएं आती रहीं और पुलिस दौड़ती रही। इस दौरान गढ़ीपुख्ता, आदर्शमंडी और कोतवाली क्षेत्र में कई जगह झगड़े की सूचनाएं आई। सूचना पर पुलिस पहुंची। कुछ मामलों में मौके पर ही समझौता हो गया, तो कुछ मामलों में थाने पर जाते ही समझौता हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में बच्चों के होली खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले आई। इसके अलावा गांव राझड़ में दो पक्षों एक युवती को रंग लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया। इसके अलावा इसके अलावा गांव बहावड़ी, ताना, गांव टिटौली और नगर के विवेक विहार में भी होली पर झगड़ा होने की सूचना पुलिस को कंट्रोल रूम पर मिली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर गांव में पहुंची और झगड़ा करने वालों को कोतवाली में ले आई और घायलों को मेडिकल अस्पताल में कराया। बाद में जिम्मेदार लोगों के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed