फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साबिर के पास मिली कार्रबाइन सरकरी तो नहीं?

साबिर के पास मिली कार्रबाइन सरकरी तो नहीं?

Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
साबिर के पास मिली कार्रबाइन सरकरी तो नहीं?
साबिर के पास मिली कारबाइन कहीं सरकारी तो नहीं?
विज्ञापन

शामली। मुकीम गैंग के मास्टमाइंड बदमाश साबिर के पास मिली कारबाइन की जांच में पुलिस जुट गई है। इसके लिए एसपी के आदेश पर सभी जिलों तथा पुलिस मुख्यालयों में कारबाइन की सूचना प्रेषित की गई है।
शामली जिले में मंगलवार की रात कैराना पुलिस की मुकीम गैंग के बदमाश साबिर के साथ मुठभेड़ हो गई थी। इसमें एक सिपाही अंकित तोमर शहीद हो गया, जबकि पुलिस ने साबिर जंधेड़ी को ढेर कर दिया। साबिर के पास से एक पिस्टल नाइन एमएम पिस्टल और कारबाइन बरामद हुई थी। इस कारबाइन पर लिखे नंबर को पुलिस ने पढ़ने का प्रयास किया, तो उस पर लिखा हुआ था कि एबी 02469, लेकिन शेष नंबर को मिटाया गया था, ताकि कारबाइन की पहचान ना हो सके। कारबाइन पर पड़े नंबर से यह बात साफ है कि कारबाइन कहीं न कहीं से लूटी गई है। बता दें कि करीब तीन साल पूर्व सहारनपुर में सीओ के हमराह राहुल ढाका से बदमाशों ने कारबाइन लूट ली थी और उसकी हत्या कर दी थी। उस वारदात में कग्गा गैंग का नाम सामने आया था। इस मामले को कई साल बीत गए है, लेकिन आज तक वह कारबाइन बरामद नहीं हो पाई है। साबिर से मिली कारबाइन कहीं वही कारबाइन तो नहीं है इसकी भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


कारबाइन पर जो नंबर मिला है वह पूरा नहीं है, उसको मिटाया गया है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह किसी से लूटी गई न हो, इसकी जांच के लिए अन्य जिला पुलिस से पत्राचार किया जा रहा है, ताकि यह बात साफ हो सके कि कारबाइन कहां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश शर्मा
एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed