{"_id":"59fe04344f1c1baf678b9634","slug":"41509819444-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवक की सड़ी हुई बॉडी मिली, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात युवक की सड़ी हुई बॉडी मिली, सनसनी
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में युवक का शव मिला
गढ़ीपुख्ता/शामली।
थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में गंदेवड़ा के पास पूर्वी यमुना नहर में अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाला गया। युवक के हाथ और पैर इलेक्ट्रिक केबिल से बांधे हुए थे। आशंका है कि हत्या करके युवक का शव नहर में फेंका गया। पुलिस छानबीन करने में लगी हुई है।
शनिवार शाम गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में पूर्वी यमुना नहर के किनारे एक शव फंसा हुआ देखकर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर गढ़ीपुख्ता एसओ ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से नहर में फंसे शव को बाहर निकलवाया गया। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है तथा उसके दोनों हाथ और पैर इलेक्ट्रिक केबिल से बंधे हुए मिले। पुलिस मान रही है कि हत्या करने के बाद युवक का शव नहर में बहाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।