फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वृद्घा से 50 हजार छीनकर भाग रही महिला पकड़ी

वृद्घा से 50 हजार छीनकर भाग रही महिला पकड़ी

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
वृद्घा से 50 हजार छीनकर भाग रही महिला पकड़ी
कैराना।
विज्ञापन

बैंक से निकालकर घर जा रही वृद्धा से एक महिला ने रुपये छीन लिये और भागने लगी। शोर-शराबा होने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी शरीफ की पत्नी साइदा (58) का पीएनबी शाखा में खाता है। सोमवार को वह खाते से 50,000 रुपये निकालने के लिए बैंक गई थी। इसी दौरान बैंक के अंदर एक महिला ने उसको अपनी बातों में उलझा लिया। साथ ही रुपये निकालने में मदद करने लगी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जैसे ही साइदा रुपये लेकर बैंक से बाहर आई, तो महिला ने उससे रुपये छीन लिए तथा भागने लगी। पीड़िता ने शोर मचा दिया। लोगों ने पीछा करते हुए उसको कैराना कोतवाली के सामने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता साइदा भी थाने में पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर ही महिला से 50,000 रुपये बरामद कर लिए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया महिला ताहिरा निवासी नौगजा पीर बाईपास कैराना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।


बाइक सवार घायल
कैराना। सोमवार दोपहर मोहल्ला खैलकला निवासी नौशाद बाइक से घोसा चुंगी बारातघर के पास जा रहा था। बताया गया है कि आज उसकी बहन की शादी थी और बारात घोसा चुंगी बारातघर में आई हुई थी। किसी काम से वह बाइक से आ रहा था। इस दौरान वाहन से टक्कर लगने पर वह घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed