फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   34.45 lakhs of mismanagement in development

विकास में 34.45 लाख का गबन

Thu, 27 Apr 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
34.45 lakhs of mismanagement in development
- फोटो : demo pic
कैराना। ग्राम पंचायत रामड़ा में कराए गए विकास कार्यों में 34.45 लाख रुपये की अनियमितता पाई गई है। जिलाधिकारी ने तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को एक माह के अंदर आधी   आधी रकम ग्राम पंचायत निधि    के खाते में जमा कराने का    आदेश दिया हैं। 
विज्ञापन


पिछली ग्राम पंचायत योजना में रामड़ा गांव की प्रधान नईमा पत्नी समसू थी, जबकि ग्राम पंचायत सचिव के पद पर धर्म सिंह तैनात थे। वहीं गांव के ही आरिफ ने शिकायत की थी कि ग्राम विकास योजना में आने वाली धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। इस पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने प्रारंभिक जांच जिला कृषि अधिकारी और अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से कराई।
विज्ञापन


आठ मार्च 2017 को जांच रिपोर्ट में रामड़ा गांव में कराए गए विकास कार्यों में 34,45,487.75 रुपये की वित्तीय अनियमितता पायी गई। जिसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान नईमा     और ग्राम पंचायत सचिव को    दोषी माना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च और एक अप्रैल को इन दोनों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। तीन अप्रैल को तत्कालीन ग्राम प्रधान नईमा ने अपना पक्ष रखा। 


इसके बाद जिलाधिकारी ने नईमा और ग्राम पंचायत सचिव को आधी आधी रकम एक माह के अंदर ग्राम पंचायत निधि प्रथम खाते में जमा कराने का       आदेश दिया है। साथ ही पद के दायित्वों में लापरवाही बरतने के कारण ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed