फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापारी सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

व्यापारी सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
व्यापारी सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। कस्बे के एक शैक्षणिक संस्थान के संचालक ने शामली निवासी जूता व्यापारी समेत छह लोगों के खिलाफ लाखों रुपये धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी शिक्षण संस्थान के संचालक उदयवीर सिंह थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता हुकम गिरि की हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की पावटा साहिब तहसील के गांव सतीवाला निवासी भंवर सिंह के साथ जान पहचान थी। इसके चलते भंवर सिंह के पुत्र अमित से उनकी मुलाकात हुई। अमित ने अपने को जूते के शोरूम का संचालक होना बताया। उदयवीर के मुताबिक 2018 में भंवर सिंह अपने बेटे अमित और अन्य परिजनों के साथ उनके संस्थान पर आए थे और व्यापार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत बताई। उन्होंने पिछले साल तीन बार में करीब 9 लाख 70 हजार रुपये उन्हें दिए थे। रकम की जमानत के तौर पर दस लाख रुपये का डेट चेक अमित ने उन्हें दिया था। इसके बाद उन्होंने तीन लाख और अमित के खाते में ट्रांसफर किए और दो लाख रुपये नकद दिए थे। इस दौरान अमित ने उन्हें चाइना की एक जूता कंपनी का एग्रीमेंट दिखाया था। संस्थान संचालक का कहना है कि कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि आरोपियों ने साजिश के तहत कंपनी का एग्रीमेंट तैयार कर उनके साथ ठगी की है। इसके बाद बैंक में चेक लगाए तो वे बाउंस हो गए। उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर भंवर सिंह, उनके पुत्र अमित निवासी शामली, पुत्रवधू निधि, आकाश निवासी मुजफ्फरनगर, संजीव और सीमा निवासीगण आदर्श नगर उत्तरी दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed