{"_id":"5bfedf47bdec2241cb56a9b6","slug":"31543429959-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से अभद्रता, जान से मारने का आरोप, दो युवको के विरूद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से अभद्रता, जान से मारने का आरोप, दो युवको के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। गन्ना विकास परिषद ऊन के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर दो युवकों पर गला दबाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विवेक कुमार चौधरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को समिति के सचिव के साथ गन्ना विकास परिषद ऊन के कार्यालय में किसानों की गन्ना संबंधी समस्याओं को सुन रहे थे। सचिव कक्ष में उसी समय ऊन के दो युवक उनके कमरे में घुस आए। आरोप है कि किसानों को उकसाते हुए अभद्र व्यवहार करते हुए बंद बांड को अनियमित रूप से खुलवाने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद गन्ना समिति के सचिव किसी भी समस्या समाधान का करने का आश्वासन दिया, मगर एक आरोपी ने गला दबाने का प्रयास किया। पिंडौरा के दूसरे आरोपी ने सचिव के लैपटाप में हाथ मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद किसानों ने आरोपी से उसे बचाया गया। ऊन समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने तहरीर में शासकीय अधिकारी के कार्य में बाधा पहुुंचाने डराने व धमकाने व गालीगलौज करने की झिंझाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने ऊन व पिंडौरा के दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।