{"_id":"5b0860b04f1c1bda6e8b4a04","slug":"31527275696-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीठ में पांच घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजीठ में पांच घरों में चोरी
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। गांव पंजीठ में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात पांच घरों में चोरी की। सभी घरों से करीब 31 हजार रुपये और हजारों रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार की रात गांव पंजीठ निवासी मीरहसन परिवार के साथ घर की छत पर सोया हुआ था। तभी चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए तथा 21 हजार रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में इस्लाम के मकान से 10 हजार रुपये की नकदी, घर में रखे सोने-चांदी जेवरात चोरी कर लिए। इनके अलावा चोरों ने गांव के ही शौकत, कृष्णपाल और महिपाल के घर से भी नगदी ओर जेवरात चोरी कर लिए। रात में ही पीड़ित मीरहसन जाग गया तो उसे चोरी का पता चला। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।