{"_id":"5a8082774f1c1b1d368b9b20","slug":"31518371447-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में ट्रक चालक का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में ट्रक चालक का चालान
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
फव्वारा चौक पर नशे में ट्रक चालक ने ई-रिक्शा चालक से विवाद होने पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार रात विजय चौक की तरफ से आते समय ट्रक चालक वलीम निवासी बंतीखेड़ा (बाबरी) की फव्वारा चौराहा पार कर रहे ई रिक्शा चालक से कहासुनी हो गई। ट्रक चालक गाली गलौज लगने लगा, जिससे हंगामा हो गया। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और ट्रक चालक को समझाने लगे, तो वह पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता करने पर उतारु हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक वलीम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार को ट्रक चालक को शांतिभंग की आशंका के चलते गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया है।