फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लूट, मुठभेड़ सहित बदमाशों पर चार मुकदमें किए गए दर्ज

लूट, मुठभेड़ सहित बदमाशों पर चार मुकदमें किए गए दर्ज

Mon, 25 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट, मुठभेड़ सहित बदमाशों पर चार मुकदमें किए गए दर्ज
शामली।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों पर एक के बाद एक चार मुकदमे पुलिस द्वारा दर्ज किए गए।
शनिवार की रात करीब 2.30 बजे पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें दो बदमाश चेतन और राजेंद्र पुलिस गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों बदमाशों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला मुकदमा नया बाजार निवासी पीड़ित व्यापारी शुभम ने दर्ज कराया है। शुभम से शनिवार की रात्रि आठ बजे बदमाशों ने सैंडिल लेने के बहाने 25 हजार रुपये लूट लिए थे, जिसके बाद रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के बाद रविवार की सुबह पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ तीन मुकदमे और लिखे गए। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में राजेंद्र और चेतन तथा सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा तीसरा मुकदमा राजेंद्र के खिलाफ अवैध असलहा रखने और चौथा मुकदमा चेतन के खिलाफ अवैध असलहा रखने का दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पूर्व में दर्ज आपराधिक रिकार्डों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed