{"_id":"59c6aec74f1c1bad688b6182","slug":"31506193095-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शामली)।
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए गए।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला निवासी किशोरी शुक्रवार रात सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि किशोरी को इरशाद और उसके दो साथियों ने अगवा कर लिया था। आरोपियों ने किशोरी को मोहल्ला नानू स्थित मकान में ले जाकर बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। सूचना पर लड़की के परिजनों ने अन्य लोगों के साथ उनको तलाश किया, जिसके बाद मकान से लड़की को बरामद कर लिया गया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इरशाद पुत्र मुंतजीर और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दीं। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी इरशाद को दबोच लिया। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी इरशाद के साथियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
---------