{"_id":"59a467414f1c1bbe018b461f","slug":"31503946561-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गयी चार छात्राएं लापता, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गयी चार छात्राएं लापता, मचा हड़कंप
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शामली)। घर से स्कूल जाने के निकली चार छात्राएं लापता हो गईं। चिंतित परिजनों ने छात्राओं को अपने स्तर से तलाश किया, लेकिन शाम तक भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर छात्राओं को तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन करने में लगी है।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला करीमबख्श निवासी कक्षा 10 वीं की छात्रा फोजिया (16 ), कक्षा नौंवीं की छात्रा मरियम (14) पुत्री अनवर और शायना (12) पुत्री शहजाद कस्बे के गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं, जबकि छात्रा सना (14) पुत्री अब्दुल रशीद उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ती है। सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे चारों छात्राएं स्कूल जाने के लिए कहकर घर से गई थीं। दोपहर बाद तक भी छात्राएं अपने घर नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जानकारी की, तो पता चला कि जिलाधिकारी के आदेश पर विद्यालय का अवकाश है। इसके बाद परिजनों की परेशानी बढ़ गई और परिजनों ने छात्राओं को तलाशना शुरू कर दिया। शाम तक भी छात्राओं का कुछ पता नहीं चला। स्कूल बंद था, तो कहां गई छात्राएं
गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार ने बताया कि गुरमीत राम रहीम प्रकरण के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर कॉलेज का अवकाश था। अवकाश की जानकारी न होने के कारण कुछ छात्राएं सोमवार सुबह स्कूल आई थीं, जिन्हें घर वापस भेज दिया गया था। उन्हें मालूम नहीं है कि लापता छात्राएं सुबह स्कूल पहुंची थीं या नहीं।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
चार छात्राओं के लापता होने से परिजन परेशान हैं। छात्राओं के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। चारों छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए कहकर गई थीं और बैग भी साथ लेकर गई थी। परिवार वालों ने अपनी तमाम रिश्तेदारियों में भी पता कर लिया। साथ ही स्कूल के आसपास रहने वालों से भी छात्राओं के बारे में पूछा गया, वह भी कुछ नहीं बता पाए।
--- वर्जन --
जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से छात्राओं के लापता होने के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। सोशल मीडिया के जरिेये छात्राओं के लापता होने की जानकारी मिली है। उसी आधार पर जानकारी की जा रही है।