फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   30 acres of land be made for father's murder

30 बीघा जमीन के लिए करवा दी पिता की हत्या

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
30 acres of land be made for father's murder
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। दो माह पूर्व कांधला में इस्लाम हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस्लाम की हत्या उसके इकलौते पुत्र ने जमीन के लिए करवा दी थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी इस मामले में फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


कैराना सीओ आफिस में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात नौ बजे कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्लाम की उसके ही खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के इकलौते बेटे फाजिल ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


कांधला एसएचओ अनुराधा सिंघल ने जांच के दौरान पाया कि इस्लाम की हत्या उसके बेटे ने 30 बीघा जमीन उसे नहीं देने के कारण सुपारी देकर कराई थी।
जिस पर एसएचओ कांधला ने शुक्रवार शाम शामली रोड पर नहर पुल के पास बाइक से आ रहे फाजिल को गिरफ्तार कर लिया। 

फाजिल से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस भी बरामद किया। फाजिल द्वारा हत्या में साथी सदाकत निवासी गढ़ी दौलत का नाम बताए जाने पर पुलिस ने सदाकत को भी मय 315 बोर तमंचा और कारतूस के साथ उसके घर से दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि फाजिल ने 2003 में एक लड़की को छेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद फाजिल का पिता इस्लाम ने उसको घर से निकाल दिया था। फाजिल अपने मामा के पास रह रहा था और इस्लाम ने अपने बेटे की बुरी आदतों के कारण उसे 30 बीघा जमीन व अन्य संपत्ति देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद फाजिल ने अपने ही पिता की हत्या का प्लान बनाना शुरू कर दिया। 

अपने प्लान में फाजिल ने सदाकत से हत्या की सुपारी देने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए। दो सुपारी किलर को एक लाख देकर 12 अक्टूबर की रात 9 बजे खेत पर ही अपने पिता की हत्या करवा दी। जिसके बाद फाजिल ने ही पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। 


पुलिस ने फाजिल व सदाकत निवासी गढ़ी दौलत का चालान कर दिया। जबकि दो फरार सुपारी किलर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, एसपी ने कांधला पुलिस को टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed