Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two smugglers arrested with heroin worth 2.10 crore

Azamgarh News: 2.10 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with heroin worth 2.10 crore
मुबारकपुर पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर। स्रोत-पुलिस
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ''''ऑपरेशन त्रिशूल'''' के तहत मुबारकपुर पुलिस ने रविवार रात मोहम्मद साहिल (20) और जीशान (21) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 किलो 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 1,130 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार की आधी रात पुलिस टीम बावन बीघा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो हेरोइन और सामान बरामद हुए। आरोपी मोहम्मद साहिल और जीशान रानी की सराय क्षेत्र के कोटिला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हीरापट्टी से ब्रह्मस्थान जाने वाले रास्ते पर अन्य व्यक्तियों से मादक पदार्थ लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे। हेरोइन के पैकेट और अन्य सामान स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

------
11 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना जहानागंज पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 11.334 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के सारण जनपद के निवासी हैं। सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को चेकिंग कर रही थी। सूचना पर बजहा पुलिया के पास घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा गया। अनिल कुमार राय से 6.154 किलोग्राम और लालबाबु राय से 5.180 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed