Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Motorcycle hits tree; one dead, another critically injured

Ghazipur News: बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 24 Nov 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle hits tree; one dead, another critically injured
मृतक संतोष पाल की फाइल फोटो
खानपुर। दोस्त के घर बरही कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार की रात बहेरी डगरा के पास अनियंत्रित होकर बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान संतोष पाल (28) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अंकित यादव (29) चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


मृतक के चाचा आनंद पाल के अनुसार, आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र निवासी संतोष पाल पुत्र स्व. सभाजीत पाल अपने दोस्त अंकित यादव पुत्र मथुरा यादव के साथ रविवार को खानपुर थाना क्षेत्र के फरीदहा गांव निवासी मित्र अजीत यादव के घर बरही कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहेरी डगरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बरगद के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया, जबकि अंकित की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक संतोष पाल की फाइल फोटो

मृतक संतोष पाल की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed