फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुकान में हजारों का सामान चोरी

दुकान में हजारों का सामान चोरी

Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुकान में हजारों का सामान चोरी
दुकान से कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख़्ता के मोहल्ला जैनपुरी में मुकेश जैन की किराना की दुकान है। मंगलवार रात को चोरों ने दुकान के पीछे छत से कूदकर अंदर का गेट तोड़ दिया। चोरों ने दुकान में रखे करीब 20 हजार रुपये के ड्राई फूड आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह उस समय चला जब मुकेश जैन अपनी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने अंदर से दुकान के ताले टूटे हुए मिले। चोरी की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर गढ़ीपुख़्ता थाना प्रभारी कपिल गौतम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ,नीरज जैन ,मुकेश जैन ,अजय जैन ,सुरेश जैन, नितिन जैन, संदीप, मिठ्ठन जैन, नरोत्तम गर्ग, दीपक राय, प्रदीप संगल आदि ने कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग पुलिस-प्रशासन से की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो शायद चोरी होने से बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed