{"_id":"5c2cff5dbdec225700509279","slug":"21546452829-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एसपी से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एसपी से शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बाबरी क्षेत्र की महिला ने क्षेत्र के गांव के युवक पर दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पर इस मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि वह गरीब मजदूर महिला है। उसके नजदीकी गांव निवासी युवक के खेत पर वह मजदूरी कार्य के लिए बुलाता था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। ऐसा दो साल से चल रहा है। इसके चलते अब वह दो माह की गर्भवती हो गई। अब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इंकार करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।