फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांव मंडावर में गौकशी पकडी, तीन गिरफ्तार

गांव मंडावर में गौकशी पकडी, तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव मंडावर में गौकशी पकडी, तीन गिरफ्तार
कैराना। क्षेत्र के गांव मंडावर में घर के अंदर गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल गोमांस, अवशेष व वध करने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढे़ 11 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव मंडावर में रिजवान के घर के अंदर गोकशी की जा रही है। सूचना पर तुरंत पुलिस ने गांव में पहुंचकर रिजवान के मकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे तो घेराबंदी कर मकान मालिक सहित तीन दबोच लिए। पुलिस के अनुसार, घर के अंदर से एक क्विंटल गौ गोमांस, एक गाय की खाल, अवशेष, दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका आदि बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम रिजवान व फुरकान पुत्रगण मूदा तथा कुर्बान पुत्र मतलूब निवासीगण मंडावर बताए। आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम दिलशाद उर्फ पोटा आशु निवासी मंडावर बताए। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सक से बरामद मांस का परीक्षण कराया जो गोमांस निकला। उसके उपरांत उसे गड्ढे में दबवा दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में रिजवान, फुरकान, कुर्बान, दिलशाद व आशु निवासी मंडावर के विरुद्ध गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी रिजवान, फुरकान व कुर्बान का चालान कर दिया। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed