फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिजली चोरी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
कैराना।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से आई विजिलेंस और विद्युत निगम टीम ने संयुक्त छापेमारी करके कैराना में पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार को एसडीओ के निर्देशन में अवर अभियंता रविशंकर ने मुजफ्फरनगर से आई विजिलेंस टीम के बिजेंद्र व नीरज कुमार के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली चोरी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मोहल्ला आलकलां निवासी इंतजार, मुरसलीन व जमील को सीधे एल्टी लाइन पर कटिया तार डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनके अलावा मीना मार्केट में यासीन व मोहल्ला सिदरयान में अनीस को चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। जेई रविशंकर ने उपरोक्त बिजली चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed