फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बनत मे छापे के दौरान मिली प्रतिबंधित नशीली दवाई

बनत मे छापे के दौरान मिली प्रतिबंधित नशीली दवाई

Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बनत मे छापे के दौरान मिली प्रतिबंधित नशीली दवाई
बनत में छापे के दौरान मिली प्रतिबंधित नशीली दवाई
विज्ञापन

शामली। औषधि निरीक्षक ने बनत कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर चार हजार रुपये की कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद करके एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। बरामद नशीली दवाई को सील करके थाना आदर्श मंडी में दाखिल की गई है। औषधि निरीक्षक के मुताबिक बुधवार को सहारनपुर न्यायालय से मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति ली जाएगी।

सोमवार को जिले के औषधि निरीक्षक का कार्य भार संभाले सहारनपुर के औषधि निरीक्षक जगवीर सिंह ने बनत कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर चार हजार रुपये की लागत में प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की। प्रतिबंधित नशीली दवाई का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। मंगलवार को प्रतिबंधित नशीली दवाई को सील करके थाना आदर्श मंडी थाने में दाखिल कराई गई। सहारनपुर से आए औषधि निरीक्षक जगवीर सिंह ने बताया कि बनत में मेडिकल स्टोर पर मिली प्रतिबंधित दवाई को सील करके आदर्श मंडी थाने में दाखिल की गई है। उन्हंोने बताया कि सहारनपुर न्यायालय में बुधवार को मेडिकल स्टोर स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की अनुमति लेकर कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed