{"_id":"5ac66d504f1c1bbf618b5a20","slug":"21522953552-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग सेंटर में घुसकर मारपीट
शामली।
नगर नाला पटरी के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में घुसकर युवक ने मारपीट की।
हनुमान रोड निवासी मनीष के भाई का सीबी गुप्ता कॉलोनी नाला पटरी के पास कोचिंग सेंटर है। बताया जाता है कि एक युवक ने वहां पर कोचिंग करने के लिए प्रवेश लिया था। उसकी कोचिंग का जब समय पूरा हो गया। आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से दोबारा कोचिंग दिए जाने की बात कह रहा था। मनीष जब उससे दोबारा कोचिंग किए जाने के लिए फीस देने की बात कहता. तो आरोपी गालीगलौज करने लगा। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक कोचिंग सेंटर पर पहुंचा। आरोप है कि उसने कोचिंग सेंटर में घुसकर गालीगलौज शुरू कर दी। मनीष ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। कोचिंग सेंटर पर मारपीट की घटना से अन्य युवकों में दहशत पसर गई। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दे दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने अपना मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।