फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फोन पर बात करते हुए युवती को होगया इश्क

फोन पर बात करते हुए युवती को होगया इश्क

Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोन पर बात करते हुए युवती को होगया इश्क
शामली।
विज्ञापन

मोबाइल पर मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी में प्रेमी दगाबाज निकला। युवती को मुलाकात के लिए दिल्ली से शामली रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। युवती पूरे दिन इंतजार करती रही, मगर प्रेमी नहीं पहुंचा। इसके बाद युवती ने अपनी जिंदगी खत्म करने की सोच ली और ट्रेन के आगे कूद गई। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और युवती को बचा लिया। इसके बाद दिल्ली से परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
मामला रविवार की रात का है। एक युवती कई घंटे से शामली रेलवे स्टेशन पर बैठी किसी का इंतजार कर रही थी। वह बार बार अपने मोबाइल फोन से किसी को कॉल कर रही थी। कई बार उसकी फोन पर बातचीत हुई, लेकिन जिसका वह इंतजार कर रही थी, वह रेलवे स्टेेशन पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ही युवती ने आत्महत्या के लिए दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई और जीआरपी थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती को रेलवे ट्रैक से अलग हटाकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दिल्ली के बदरखा थाना क्षेत्र स्थित पट्टा कालोनी की रहने वाली है। मुजफ्फरनगर के फिरोज नामक युवक से उसकी मोबाइल फोन पर मिस्ड कॉल लगने के बाद दोस्ती हुई। फिर लंबी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और रविवार को फिरोज ने उसे मुलाकात के लिए शामली रेलवे स्टेशन बुला लिया। इसके बाद वह परिजनों से बहाना बनाकर ट्रेन से शामली रेलवे स्टेशन पहुंच गई, लेकिन दोपहर सेे शाम तक इंतजार करने के बावजूद फिरोज नहीं पहुंचा। तब उसकी समझ में आया कि फिरोज उसे धोखा दे रहा है, जिसके चलते वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाने के बाद युवती उनके सुपुर्द कर दी गई। आरोपी युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है, जिस कारण मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed