फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होली पर मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

होली पर मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
होली पर मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। होली पर बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल। इसमें दोनों पक्षों के महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे गांव मन्नामाजरा के मजरा घिस्सूगढ़ निवासी मिट्ठन और पवन पक्ष के बच्चे घर के बाहर होली खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बड़ों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष के मिट्ठन (60), उसकी पत्नी काला (58), पुत्र राकेश (25), संजीव (30), करेशन (55) एवं उसकी पत्नी सोमवती (50) तथा दूसरे पक्ष के पवन कुमार (50), उसका पुत्र रविंद्र (24), धर्मेंद्र (22) और सुभाष (30) घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


मामौर में नाली को लेकर संघर्ष, पथराव
कैराना। मामौर में बृहस्पतिवार को सुबह ग्राम प्रधान नूरदीन और यूसुफ पक्ष के बीच नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसी प्रकार स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने प्रधान पक्ष के घायल शौकीन (60), उसके पुत्र फुरकान (28) और सुबरा (38) तथा दूसरे पक्ष से यूसुफ (60) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed