{"_id":"6ada60b9448c1cc7650f0ef9","slug":"accusation-of-setting-fire-to-a-shop-loss-of-850-lakh-kangra-news-c-95-1-kng1036-262895-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दुकान में आग लगाने का आरोप, 8.50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दुकान में आग लगाने का आरोप, 8.50 लाख का नुकसान
Fri, 23 Oct 2026 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी क्षेत्र में एक दुकान में कथित तौर पर आग लगाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दो व्यक्तियों और उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों पर जानबूझकर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार घटना में करीब 8.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हटली, गुम्मर निवासी राजेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 19 अक्तूबर को उनकी दुकान में जानबूझकर आग लगाई गई। उन्होंने अश्मित कुमार और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार आग से दुकान में रखा सामान प्रभावित हुआ और उन्हें करीब 8.50 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों, आरोपियों की भूमिका और नुकसान से संबंधित तथ्यों की पुष्टि जांच व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।