फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राब सेल्समैन से लूट के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग् ामीण

राब सेल्समैन से लूट के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग् ामीण

Tue, 05 Feb 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
राब सेल्समैन से लूट के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग् ामीण
शराब सेल्समैन से लूट के खुलासे की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। चार दिन पहले मेरठ-करनाल हाईवे पर शराब के सेल्समैन से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटने की घटना का खुलासा न होने पर ग्रामीण बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने लूट की घटना का खुलासा करने की मांग की। कोतवाल ने दो दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले शुक्रवार रात को मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल से आगे तीन बदमाशों ने गांव बहावड़ी निवासी सोनू से बाइक, करीब 13 हजार रुपये और मोबाइल आदि लूट लिया था। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सोनू के सिर पर तमंचे और डंडे से वार कर घायल कर दिया था। सोनू के भाई बिजेंद्र ने कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन बाद भी लूट का खुलासा न होने पर परिजन और ग्रामीण थांबेदार बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पहुुंचे। ग्रामीणों ने घटना का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी पीके सिंह से मिलकर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। कोतवाल ने ग्रामीणों को बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें लगी है। उम्मीद है कि दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाल के आश्वासन पर ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed