{"_id":"6a91f4de75cdf4a40b0671da","slug":"human-skeleton-found-in-a-locked-bungalow-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163182-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बंद पड़ी कोठी में मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बंद पड़ी कोठी में मिला नर कंकाल
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित कोठी में शव मिलने पर कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह खाली पड़ी कोठी से संदिग्ध परिस्थितियों में नर कंकाल बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर कंकाल को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि कोठी के मालिक वैभव जैन की है। उन्होंने इसे कुछ समय पहले ही खरीदी थी। यह कोठी चार-पांच साल से बंद ही है। शुक्रवार सुबह कोठी का छोटा गेट खुला देखकर कुछ बच्चे अंदर चले गए। उनको बदबू आई तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसकी जानकारी मिलते ही राइडर मौके पर पहुंची। राइडर प्रभारी राधेश्याम ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि कोई भीख मांगने वाला व्यक्ति होगा। वह गेट खुला देखकर अंदर चला गया। उसकी किसी कारण से मौत हो गई। शव अंदर ही पड़ा रहा। शव 15-20 दिन पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।