फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man's body found on railway tracks just an hour after leaving home.

Moradabad News: घर से निकलने के महज एक घंटे बाद रेलवे ट्रैक से मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found on railway tracks just an hour after leaving home.
कुंदरकी। घर से बाहर निकलने के महज एक घंटे बाद ही एक युवक का लहूलुहान शव से रेलवे ट्रैक से मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद ट्रेन हादसे में युवक की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर के मोहल्ला तकिया निवासी तसलीम (32) शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे अपने घर से बाहर निकला था। लगभग एक बजे कुंदरकी-बिलारी के बीच इमरतपुर सिरसी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक एसओ जुगेंद्र तेवतिया ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

-------------------
चार वर्ष पहले हुई थी शादी, पटियाला में फेरी का करता था काम
परिजनों के अनुसार तसलीम अपने सात भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पंजाब के पटियाला में फेरी का काम करता था। चार वर्ष पहले उसकी शादी पश्चिम बंगाल निवासी युवती से हुई थी। उसके चार वर्ष का एक बेटा भी है। घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके बताई गई है। उसको घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन ने किसी भी तरह के मनमुटाव से इन्कार किया है। तसलीम को कम सुनाई देती थी, जिसकी वजह से रेल हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या पांच भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed