{"_id":"6a91f5d2e31bceff020ea2eb","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1024-998944-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्रू में छात्रा से दुष्कर्म व मौत मामले में \nनर्स गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्रू में छात्रा से दुष्कर्म व मौत मामले में नर्स गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसआईटी ने किश्तवाड़ अस्पताल में तैनात सोनिका के खिलाफ की कार्रवाई
- छात्रा के उपचार में नर्स की भूमिका संदेह के घेरे में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और गर्भपात के दौरान मौत के मामले में जिला अस्पताल किश्तवाड़ में तैनात नर्स सोनिका को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त की गई हैं। अस्पताल में छात्रा के उपचार में सोनिका की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
इस मामले में जांच के लिए एसएसपी किश्तवाड़ ने अतिरिक्त एसपी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। इसमें अस्पताल के स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही थी। इसी कड़ी में यह गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि इलाज के दौरान नाबालिग को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) छात्रू और फिर जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया। इसी दौरान अस्पताल के डेलीवेज/सफाई कर्मचारी फारूक अहमद की भूमिका सामने आई। इसके बाद फारूक, मोहम्मद इशाक और रियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच में नर्स सोनिका की भूमिका मेडिकल उपचार से जुड़े पहलू में सामने आई। इसके आधार पर उसे छठा आरोपी बनाया गया है। एसआईटी अब मौत की परिस्थितियों, कथित यौन शोषण, गर्भधारण, गर्भपात के प्रयास, इलाज और सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबूत मिलने पर आगे भी गिरफ्तारियां होंगी और आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीते वीरवार इस मामले को लेकर पूरा किश्तवाड़ बंद रहा था। कारोबारी और सामाजिक संगठनों के साथ आम लोगों ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।