फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   WhatsApp account of DIOS office head clerk hacked; money demanded from acquaintances.

Gorakhpur News: डीआईओएस कार्यालय के बड़े बाबू का व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से मांगे रुपये

Sat, 29 Aug 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp account of DIOS office head clerk hacked; money demanded from acquaintances.
- परेशानी का हवाला देकर रकम डालने का किया जा रहा आग्रह
विज्ञापन

- बड़े बाबू ने रामगढ़ताल थाने में दी तहरीर, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गोरखपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के बड़े बाबू फूलचंद्र यादव का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके परिचितों और रिश्तेदारों को संदेश भेजकर रुपये मांग रहे हैं। रकम मंगाने के लिए बार कोड भी भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर फूलचंद्र यादव ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामगढ़ताल क्षेत्र के दाउदपुर पूर्वी निवासी फूलचंद्र यादव डीआईओएस कार्यालय में बड़े बाबू हैं। उनके मुताबिक, किसी व्यक्ति ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया है। इसके बाद उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को उनके नाम से संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश में अलग-अलग बहाने से रुपये की मांग की जा रही है। रकम भेजने के लिए बार कोड भी साझा किया जा रहा है। परिचितों से जानकारी मिलने के बाद फूलचंद्र यादव को अपने व्हाट्सएप के दुरुपयोग की जानकारी हुई। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए ऐसे किसी संदेश पर भरोसा न करने और रुपये नहीं भेजने की अपील की। साथ ही रामगढ़ताल थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले की जांच कर हैककर्ता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए बार कोड और संदेश के माध्यम से रुपये मांगने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed