फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lathis, sticks, and gunfire exchanged in Chamad village on Raksha Bandhan.

Aligarh News: रक्षाबंधन पर गांव चामड़ में चले लाठी-डंडे और गोलियां

Sat, 29 Aug 2026 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lathis, sticks, and gunfire exchanged in Chamad village on Raksha Bandhan.
गांव चामड़ में रक्षाबंधन पर कमेंटबाजी को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी-डंडे और पथराव के बाद तमंचे से फायरिंग हुई। आरोपियों की पुलिस कर्मियों से भी कहासुनी हो गई। थाना पुलिस ने अपने तरफ से 11 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दस लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों व वायरल वीडियो में कई राउंड फायरिंग हुई, जबकि पुलिस केवल एक राउंड चलने का हवाला दे रही है।
विज्ञापन

सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि गांव गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जा रही है और पथराव हो रहा है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो एक पक्ष से गांव के ओमवीर सिंह, संतोष, रामकिशन, भीमा सहित 10 अज्ञात लोग और दूसरे पक्ष से निक्की चौधरी व भैंया निवासी कान्हा, सतेंद्र कुमार निवासी नगला माधौ, लव कुश निवासी नगला जंगली, प्रशांत चौधरी निवासी जाखुर, अजय कुमार व कन्हैया उर्फ कान्हा सहित 10 अज्ञात लोग एक राय होकर हाथों में ईंट-पत्थर लेकर पथराव कर रहे थे। उनके हाथों में तमंचे भी थे। पुलिस कर्मियों ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस कर्मियों से विवाद करने लगे। इधर, रात आठ बजे एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा ने थाने पहुंच हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


तमंचे से सीधी फायरिंग का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर तमंचे से फायरिंग करते और ईंट-पत्थर बरसाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में घरों के आसपास भी पथराव और अफरातफरी का माहौल नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्ती से गुटबंदी तक पहुंची रंजिश
ग्रामीणों ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घरों में आना-जाना भी था। कार्यक्रमों में शामिल भी होते थे, कुछ महीनों से दोनों पक्षों में अनबन शुरू हो गई। धीरे-धीरे गुटबंदी बढ़ती गई। आठ जून को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार को मामूली कमेंटबाजी के बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे और पुरानी रंजिश ने फायरिंग व पथराव का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed