{"_id":"5ba928dc867a557f6a2a4005","slug":"201537812700-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह कर युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह कर युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह कर युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार
शामली। प्रेम विवाह रचाने वाली युवती ने अपने मायके वालों से जान का खतरा बताया है। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी कर ली है। बावजूद मायके वालों ने उसके पति तथा ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
सोमवार को युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और बालिग है। 11 सितंबर को बागपत के गांव गौरीपुर निवासी छोटू के साथ वह चली गई थी। 15 सितंबर को हिंदू रीति रिवाज से मुजफ्फरनगर के रविदास मंदिर में शादी कर ली। उधर, उसके मायके वालों ने पति और ससुरालियों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिसके चलते 22 सितंबर को पुलिस ने उसके पति के भाइयों को पकड़ लिया। युवती ने आशंका जताई कि उसके पति और ससुरालियों के साथ कोई घटना हो सकती है। युवती ने मांग की है कि मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएं तथा ससुरालियों को परेशान न किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।