{"_id":"5b940cfe867a557eb0417761","slug":"201536429310-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुई थी गाली गलौज, दे दी लूट की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुई थी गाली गलौज, दे दी लूट की सूचना
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालकों ने नशे में ग्रामीण के साथ गालीगलौज की
कैराना।
कांधला मार्ग पर ऊंचा गांव में लूटपाट की झूठी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि गांव के ही तीन ट्रक चालकों ने शराब पीकर एक ग्रामीण के साथ गाली गलौज कर दी और मारपीट की। बाद में दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया।
शुक्रवार रात 10.30 बजे उंचागांव निवासी एक व्यक्ति ने 100 डायल को कॉल करके सूचना दी कि तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस व डायल 100 पुलिस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं, शनिवार सुबह गांव के कुछ जिम्मेदार लोग व शिकायतकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं तथा ट्रक चालक है। तीनों युवक रात में शराब के नशे में थे तथा गाली गलौज की गई थी। बाद में दोनो पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने दोनो पक्षों को नसीहत देकर छोड़ दिया।