फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पोकलेन से किया जा रहा था यमुना में खनन

पोकलेन से किया जा रहा था यमुना में खनन

Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पोकलेन से किया जा रहा था यमुना में खनन
रात में जेसीबी से अवैध खनन
विज्ञापन

कैराना। बसेड़ा रेत खनन प्वाइंट पर खनन ठेकेदारों व ग्राम प्रधान के बीच रुपयों के लेनदेन तथा ग्रामीणों के खेतों से खनन करने के विवाद में पुलिस ने पॉकलेन मशीन को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी करा ली। वहीं, पॉकलेन मशीन को छुड़ाने के लिए दिन भर कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

बसेड़ा यमुना घाट पर शासन ने पांच साल के लिए रेत खनन का पट्टा छोड़ा था। रेत खनन ठेकेदारों पर रात में अवैध खनन के आरोप लगते चले आ रहे है। साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि खनन ठेकेदार निर्धारित जमीन के अलावा आसपास के किसानों की जमीन से भी अवैध रूप से जेसीबी से रात में अवैध खनन किया जा रहा है। इसके चलते एक दिन पहले भी खनन ठेकेदार आमिर खान निवासी थानाभवन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने आकर झगड़ा करते हुए पॉकलेन मशीन कब्जे में ले ली। जबकि ग्राम प्रधान अकरम ने भी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खनन ठेकेदार अपने गुर्गों के साथ जबरदस्ती ग्रामीणों के खेतों से रात में अवैध रेत खनन करते हैं। रेत खनन के कारण आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। इसके बाद रात 11 बजे पुलिस ने बसेड़ा में छापा मार कर रेत खनन में प्रयुक्त पॉकलेन मशीन को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी करा ली। रविवार को पूरे दिन पॉकलेन मशीन को छुड़ाने के लिए कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed