फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली बात पर मारपीट

मामूली बात पर मारपीट

Thu, 10 May 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर मारपीट
शामली। मोहल्ला बनखंडी निवासी सुुनील की दुकान के सामने कुछ लोग छींटाकशी कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट की आ गई, लेकिन दोनों ने बीच-बचाव करा दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। देर शाम दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन


हिमाचल पुलिस ने दी दबिश
जलालाबाद। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को थानाभवन थाने में अपनी आमद दर्ज कराई और इसके बाद कस्बे के मोहल्ला कोटला में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। मगर, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। बताया कि पांवटा साहिब थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन


हादसे में कक्षा आठ का छात्र घायल
शामली। मोहल्ला सलेक विहार निवासी रविंद्र का 14 वर्षीय पुत्र अनुजित नगर के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। बृहस्पतिवार को जब वह अपने घर लौट रहा था तो कॉलोनी के पास एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed