फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी

प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी

Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी
प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

कैराना। प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर संस्था के पदाधिकारियों ने शामली, सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में कई हजार महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। गौरतलब है कि पूर्व में महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ शामली कोतवाली में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार को कैराना के मोहल्ला बिसातियान खुरगान रोड निवासी रेखा ने अपनी साथी डोली, हेमलता और सुनीता सहित अन्य महिलाओं के साथ कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बागपत की महिला प्रशिक्षण संस्था के पदाधिकारियों ने रेखा को कैराना ब्लॉक कोआर्डिनेटर बनाकर अन्य महिलाओं को भी जुड़वाया था। उन्हें प्रति गांव से 30 प्रेरक बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिनसे 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया गया। एक जिले से करीब 8000 प्रेरक और 500 सुपरवाइजर बनाए गए। इसके साथ ही ब्लॉक कोआर्डिनेटर, सुपरवाइजर, सचिव व प्रेरक बनाए गए, जिन्हें फॉर्म भरने के छह महीने बाद प्रशिक्षण नि:शुल्क देने को कहा गया। आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान सभी से 350 रुपये प्रशिक्षण के नाम पर लिए गए। फिर किसी भी महिला को रोजगार नहीं मिला। अब महिलाएं अपना पैसा वापस मांगती हैं, तो उन्हें धमकी दी जा रही हैं। उनकी मांग है कि संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराकर उनकी रकम वापस दिलाई जाए। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि इस मामले में शामली कोतवाली में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसकी जांच चल रही है। कैराना क्षेत्र की महिलाओं की शिकायत पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed