फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एटीएम से रुपये निकालने वाले का सुराग नहीं लगा सकी खाकी

एटीएम से रुपये निकालने वाले का सुराग नहीं लगा सकी खाकी

Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालने वाले का सुराग नहीं लगा सकी खाकी
शामली।
विज्ञापन

शहर के इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से 18 लाख रुपये उड़ाने के मामले में सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
शामली में धीमानपुरा के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा के एटीएम से चार मार्च को इंजीनियर बनकर आया युवक 18 लाख 36 हजार रुपये निकालकर ले गया था। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नितेश कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई थी, जिसमें एक युवक दिखाई दिया था, लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं हो सका था। इस मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सिविल पुलिस की दो टीमें लगाई गई थीं। इस प्रकरण को सात दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस मामले में आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास चल रहा है। एनसीआर कंपनी के लोगों से भी बात की गई है। आरोपी की पहचान होने पर जल्दी ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed