फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teenager drowns in Ghaggar; had come for an outing with friends.

Panchkula News: घग्गर में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों संग आया था घूमने

Fri, 04 Sep 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Ghaggar; had come for an outing with friends.
गहरे पानी में जाने के बाद डूबा, बरसात में नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच बच्चों के जाने पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। गांव बुर्ज कोटिया क्षेत्र में वीरवार को घग्गर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के ककराली निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। अनिकेत पांच-छह दोस्तों के साथ घग्गर नदी के पास घूमने आया था। इसी दौरान वह पानी में चला गया और गहरे पानी में पहुंचने पर डूब गया। दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। अमरावती चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरसात में नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच बच्चों के जाने पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैँ।
घग्गर नदी के इस क्षेत्र में लोग अक्सर घूमने और मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में गहरे पानी और तेज बहाव वाले स्थान हैं, इसलिए बरसात के दौरान यहां निगरानी बढ़ाने और लोगों को नदी में जाने से रोकने के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।
विज्ञापन


पिंजौर में भी नदी में फंसे थे लोग
पिछले दिनों पिंजौर क्षेत्र में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई लोग बीच में फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने संवेदनशील नदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed