{"_id":"6a99d964589765dd2c053787","slug":"student-committed-suicide-after-being-fed-up-with-blackmail-case-registered-against-five-youths-rampur-news-c-282-1-smbd1026-179234-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने की थी आत्महत्या, पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने की थी आत्महत्या, पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 04 Sep 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय बीए की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बेटी को अश्लील वीडियो और फोटो के जरिये ब्लैकमेल किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे।
पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और नशीली गोली देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में इन्हीं के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोप है कि युवक ने वीडियो अपने साथियों को भी दिखा दिया। इसके बाद अंकित, शिवानंद, अमित और सुलेंद्र ने भी छात्रा को धमकाना शुरू कर दिया।
पिता के मुताबिक, आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग की। बदनामी के डर से छात्रा ने अपने सोने के आभूषण बेचकर आरोपियों को 70 हजार रुपये दिए। इसके बावजूद आरोपी पांच लाख रुपये की मांग करते रहे। आरोप है कि लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरविंद, अंकित, शिवानंद, अमित और सुलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।