फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डोडा पोस्त के साथ दबोची मुकीम काला की मां

डोडा पोस्त के साथ दबोची मुकीम काला की मां

Fri, 18 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
डोडा पोस्त के साथ दबोची मुकीम काला की मां
डोडा पोस्त के साथ दबोची मुकीम की मां
विज्ञापन

कैराना(शामली)। जेल में बंद कुख्यात मुकीम काला की मां को कैराना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर दो किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद होने का दावा किया है। बृहस्पतिवार सुबह कैराना कोतवाली में तैनात एसआई सुरेश चंद शर्मा ने टीम के साथ गश्त के दौरान जहांनपुरा-अलीपुर मार्ग पर ट्यूबवेल के पास से मीना निवासी जहांनपुरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से थैले में दो किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला जेल में बंद कुख्यात बदमाश मुकीम काला की मां है। दोपहर बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।


आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना(शामली)। अकबरपुर सुन्हेटी में महिला से दुराचार की कोशिश करने और विरोध पर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गत बुधवार को अकबपुर सुन्हेटी निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही रमेश कश्यप और ताहिर ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर उसको पीटा और कपडे़ फाड़ दिए तथा उसका दांत भी तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी रमेश और ताहिर निवासी अकबरपुर सुन्हेटी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed