{"_id":"5984c7864f1c1bef2d8b4755","slug":"201501874054-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दस लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
शुक्रवार को लिलौन में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दो पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना किसी ने डायल-100 पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि रामकुमार, नंदलाल, राजकुमार, प्रदीप, रवि, योगेश, मनोज, शिवकुमार, गजेंद्र व पंकज का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।