फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध हालात में लापता हुआ व्यक्ति गढ़ीपुख्ता से बरामद

संदिग्ध हालात में लापता हुआ व्यक्ति गढ़ीपुख्ता से बरामद

Thu, 07 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता हुआ व्यक्ति गढ़ीपुख्ता से बरामद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान से संदिग्ध हालात में लापता हुआ व्यक्ति को पुलिस ने गढ़ीपुख्ता से बरामद कर लिया। मोहल्ला निवासी बती ने बुुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर पति धर्मवीर का अपहरण करने का आरोप लगाया था। महिला के साथ कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई कर सकुशल बरामद करने की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि तलाश के दौरान धर्मवीर गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता हुआ मिल गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कोई नहीं ले गया था। वह खुद ही अपनी मर्जी से चला गया था और कई दिन से वहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। बरामद व्यक्ति को परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


लावारिस हालत में मिली बाइक
शामली। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो दिन से स्कूल के निकट एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है बाइक को लूटकर या चोरी कर उससे कोई आपराधिक वारदात में इसका इस्तेमाल किया गया हो। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed