{"_id":"5c0d5dbebdec22419677ef11","slug":"191544379838-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया मिलाकर बनाई जा रही जहरीली शराब का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूरिया मिलाकर बनाई जा रही जहरीली शराब का खुलासा, एक गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी नकली शराब, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बाबरी क्षेत्र में यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। पुलिस ने कुरमाली-आदमपुर मार्ग पर स्थित जंगल में अवैध रूप से शराब बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 500 ग्राम यूरिया, पांच लीटर अपमिश्रित शराब और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
बाबरी थाने के एसआई सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव कुरमाली से आदमपुर जाने वाले रास्ते पर एक नलकूप के बरामदे में एक व्यक्ति अपमिश्रित शराब तैयार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारकर मौके से एक व्यक्ति राजेंद्र उर्फ मीणा, निवासी आदमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 500 ग्राम यूरिया, पांच लीटर अपमिश्रित शराब और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। एसआई सुधीर कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब में यूरिया अधिक शराब बनाने के लिए मिलाता था, ताकि उसे बेचकर वह अधिक मुनाफा कमा सके। एसआई ने बताया कि जिस तरह से यूरिया मिलाकर शराब तैयार की जा रही थी, उसे पीने से व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कमालपुर में जहरीली शराब से हो चुकी है पांच मौतें
शामली। अगस्त माह में जिले के झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला पूरे देश में गूंजा था। जहरीली शराब कांड के सुर्खियों में बने रहने पर तत्कालीन झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया था, लेकिन आबकारी विभाग ने कुछ बीट अफसरों को हटाकर कार्रवाई की खानापूर्ति की थी, जबकि शराब की ओवर रेटिंग व अवैध शराब तैयार कर बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मुख्य जिम्मेदारी आबकारी विभाग की मानी जाती है। आबकारी विभाग की लचर कार्रवाई के चलते जिले में अवैैध शराब बनाने व बेचने का धंधा बदस्तूर चल रहा है। इसकी पुष्टि बाबरी क्षेत्र में यूरिया मिलाकर अपमिश्रित शराब बनाने का मामला एक बार फिर सामने आया है।