फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas police investigation after minor shot following dispute over speeding on bike

बिहार: गली में तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर; दूसरे का सिर फटा

Mon, 07 Sep 2026 03:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 03:41 PM IST
सार

Bihar News: सासाराम में दोहरे हत्याकांड के चंद घंटे बाद ही एक नाबालिग युवक को तेज बाइक चलाने के विवाद में गोली मार दी गई। इस घटना में एक युवक का सिर भी फट गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर एक कट्टा बरामद किया है।

विज्ञापन
rohtas police investigation after minor shot following dispute over speeding on bike
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में बीती रात दोहरे हत्याकांड के चंद घंटों बाद हीं एक बार फिर अपराधियों ने एक नाबालिग युवक को गोली मार दी। हालांकि इस घटना में नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की बताई जाती है, जहां घायल युवक की पहचान तकिया निवासी मोची पासवान के लगभग 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तेज बाइक चलाने पर मारी गोली
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सोमवार की अहले सुबह साहिल गली में तेज बाइक चलाते हुए कहीं जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। गली में तेज बाइक चलाने को लेकर दोनों ओर से बहस शुरू हुई और इसी बीच एक युवक ने साहिल पर गोली चला दी। गोली साहिल के जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान एक युवक का सिर भी फट गया, जिसकी पहचान तकिया निवासी रितेश पांडे के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
वहीं गोली लगने से घायल साहिल कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर घायल सत्यम कुमार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर जारी: 20 लाख से अधिक लोग चपेट में, शहर में भी घुसा पानी, जानिए कहां-कैसी स्थिति है?

छह गिरफ्तार, हथियार बरामद
घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी मिस्टर राज के अनुसार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छः लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed