फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रेक्टर विवाद को लेकर भाई ने मारी भाई को गोली

ट्रेक्टर विवाद को लेकर भाई ने मारी भाई को गोली

Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेक्टर विवाद को लेकर भाई ने मारी भाई को गोली
कांधला। ट्रैक्टर के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई को गोली मार दी। बीच बचाव और तमंचे की छीनाझपटी में एक आरोपी भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने आरोपी पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तमंचा और खोखा कारतूस बरामद कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बा एलम के मोहल्ला विकास नगर निवासी किसान सुरेंद्र ने अपने दो बेटों प्रवीण और प्रतीक को उनकी राजामंदी से अलग अलग कर दिया था। अपनी आजीविका चलाने के लिए घर का कुछ समान और एक ट्रैक्टर ट्राली उसने अपने पास रख लिया था। सुरेंद्र के अनुसार प्रवीण ट्रैक्टर को लेकर आए दिन उसके साथ विवाद करता है। कई बार परिवार और समाज के लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार को भी ट्रैक्टर को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया था, लेकिन गांव के लोगों ने निपटा दिया था। सोमवार को वह अपने छोटे बेटे प्रतीक के घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान प्रवीण और उसका साला दीपक अपने साथी सचिन के साथ वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्र व्यवहार शुुुरू कर दिया। प्रतीक के विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध किए जाने पर प्रवीण ने तमंचे से प्रतीक को गोली मार कर घायल कर दिया। उसके बीच बचाव करने और तमंचे की छीनाझपटी में एक गोली सचिन को भी लग गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रवीण, सचिन और दीपक को हिरासत में ले लिया। घायलों को कस्बा कांधला के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि सुरेेंद्र सिंह ने अपने पुत्र प्रवीण, दीपक और सचिन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed