{"_id":"5b3521be4f1c1b53268b864d","slug":"191530208702-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई कार को लेने आई हिमाचल पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी हुई कार को लेने आई हिमाचल पुलिस
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
एक साल पूर्व हिमाचल के शिमला शहर से चोरी हुई कार को सुपुर्दगी में लेने के लिए हिमाचल पुलिस टीम कैराना पहुंची। शिमला शहर थाने के एएसआई करतार सिंह राठौर ने बताया कि कार उनके थाना क्षेत्र से एक साल पूर्व चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। उक्त कार से बाद में कैराना क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके चलते उक्त कार कैराना कोतवाली में खड़ी है। कैराना कोतवाली में दर्ज एक्सीडेंट के मुकदमे का निस्तारण नहीं होने के कारण कार हिमाचल पुलिस को नहीं दी गई। इस कारण पुलिस टीम हिमाचल लौट गई।