{"_id":"5b2e98a94f1c1bfa6e8b989e","slug":"191529780393-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्र के अपहरण का प्रयास
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कैराना। साथियों के साथ रोहतक जा रहे प्रधान के पुत्र की कार पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया और अपहरण की कोशिश की। मामले में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंगलाराई के प्रधान हाजी नफीस अहमद का पुत्र शाहिद अपने साथियों मोहम्मद सादिक व मास्टर यासीन के साथ कार से हरियाणा के रोहतक में किसी काम से जा रहे थे। कार वसीम चला रहा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जब पानीपत रोड पर बाईपास के निकट जब उनकी गाड़ी ब्रेकर पर धीमी हुई, तो ढाबे से आधा दर्जन लोगों ने कार पर हमला बोल दिया। कार के शीशों पर लाठी-डंड़ों और धारदार हथियारों से वार किए गए। आरोप है कि बदमाशों का मकसद कार रुकवाकर उनके अपहरण करने का था, लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी, जिसके बाद आरोपियों ने कार से उनका पीछा शुरू कर दिया। जिस पर उन्होंने गाड़ी को यमुना तटबंध की ओर मोड़ दी और घटना की सूचना डायल-100 पर दे दी।
सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी कार लेकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने फोन के माध्यम से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन कैराना पहुंच गए। प्रधान के दूसरे पुत्र रिहान की ओर से एक नामजद सहित सात अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।