{"_id":"5afb28474f1c1bcf408b59aa","slug":"191526409287-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की धरपकड़े के लिए बनाई गई चार टीमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधियों की धरपकड़े के लिए बनाई गई चार टीमें
Updated Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की धरपकड़ के लिए बनाई गई चार टीमें
कैराना। लोकसभा उपचुनाव में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कैराना कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया है। इसके लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। अभियान के चलते पहले दिन एक जिलाबदर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
कैराना लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो चुनाव में गड़बड़ी करने वाले, आपराधिक मामलों में वांछित, वारंटी, जिला बदर एवं गैंगस्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगी। मंगलवार को पहले दिन उक्त टीमों ने खादर क्षेत्र सहित संवेदनशील विभिन्न गांवों तथा मोहल्लों में धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के हत्थे एक आरोपी मोहसिन पुत्र जमील निवासी मोहल्ला छड़ियान चढ़ गया, जो तहसील गेट के निकट घूमता हुआ मिला। वह जिलाबदर का आरोपी था, जिसे बाद में पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। उधर, शाम तक पुलिस टीमों का अभियान जारी रहा, इसमें पुलिस के हाथ कामयाबी नहीं लग सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि वांछित, वारंटी, जिला बदर, गैंगस्टर के आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा। उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए टीमें गठित की गई।