{"_id":"6aa5a0637e0ab38de90d7708","slug":"fir-registered-against-shopkeeper-for-selling-counterfeit-paint-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79817-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नकली पेंट बेचने के आरोप में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नकली पेंट बेचने के आरोप में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
तलाशी में नकली पेंट की छह बाल्टियां बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में कंपनी के नाम से नकली पेंट बेचने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में दुकान की तलाशी लेकर नकली पेंट की छह बाल्टियां बरामद की हैं।
इनमें अलग-अलग उत्पादों के नाम वाली 20 और 10 लीटर की बाल्टियां शामिल हैं। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने दस सितंबर को दुकानदार विकास गुप्ता के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63, 65 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी की ओर से अधिकृत जांच अधिकारी अनुज कुमार ने दस सितंबर को शिकायत दी थी। इसमें क्षेत्र की एक दुकान में कंपनी के नाम से नकली पेंट बेचे जाने की गोपनीय सूचना मिलने की बात कही गई थी। शिकायत पर पुलिस टीम अनुज कुमार और कंपनी की जांच टीम के सदस्य राजेश कुमार के साथ एसजीएम नगर स्थित दुकान पर पहुंची। दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम विकास गुप्ता बताया और खुद को दुकान का मालिक बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को एपेक्स डस्ट प्रूफ की 20 और 10 लीटर की एक-एक बाल्टी, एपेक्स शाइन की 20 लीटर की एक बाल्टी, एपकोलाइट प्रीमियम इमल्शन की 20 लीटर की एक बाल्टी व ट्रैक्टर इमल्शन की 20 और 10 लीटर की एक-एक बाल्टी मिलीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी छह बाल्टियों को अलग-अलग प्लास्टिक कट्टों में रखकर कब्जे में लिया और कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप पर अपलोड की है।