फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi Police seized 52.07 grams of heroin and 6.16 grams of methamphetamine in two separate cases.

Solan News: बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पकड़ा 52.07 ग्राम हेरोइन और 6.16 ग्राम मेथामफेटामाइन

Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, वाहन भी किए जब्त
विज्ञापन

पंजाब, जम्मू कश्मीर और दून विस के रहने वाले है तीनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 52.07 ग्राम हेरोइन और 6.16 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की है।
बद्दी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साईं रोड, अमरावती, बद्दी में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू किया। इनमें एक की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले की गढ़शंकर तहसील के हारटा गांव निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला निवासी दानिश असलम सिरवाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 42.86 ग्राम हेरोइन और 6.16 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई। नशीला पदार्थ मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटके हेलमेट के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इनसेट
दूसरे मामले में बरोटीवाला पुलिस की कार्रवाई
दूसरे मामले में बरोटीवाला पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने भटौली कलां स्थित टाइमैक्स कंपनी के समीप मोटरसाइकिल सवार एक युवक को काबू किया। आरोपी की पहचान दून के पट्टा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के मीटर हेड वाइजर के अंदर से 9.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में अजय कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। यह कार्रवाई इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आगे भी सक्रिय रूप से कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed