फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The country-made pistol misfired; otherwise, the son would have been killed along with his father.

Gurugram News: मिसफायर हुआ कट्टा, नहीं तो पिता के साथ बेटे की भी होती हत्या

Sun, 13 Sep 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The country-made pistol misfired; otherwise, the son would have been killed along with his father.
हत्या का बदला लेने के लिए अलीगढ़ से खरीदे गए थे कट्टे
विज्ञापन

बसई रोड पर बृहस्पतिवार सुबह हुई थी बाइक सवार महेंद्र की हत्या, बेटा भी था साथ में

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई रोड पर बृहस्पतिवार को महेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। आरोपियों ने महेंद्र के साथ उनके बेटे साहिल की भी गोली मारकर हत्या करने की साजिश रची थी। पिता के मारने के बाद जब आरोपियों ने साहिल पर गोली चलाने का प्रयास किया तब कट्टा मिसफायर हो गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये कट्टे यूपी के अलीगढ़ से खरीदे गए थे। गिरफ्तार पर्नव परासर अपने भाई बडी की साल 2025 में हुई हत्या का बदला लेने के लिए ये कट्टे 2 बार में खरीदकर लाया था। उसके पिता प्रवीण ने रुपये दिए थे। पर्नव एक बार 2 कट्टे खरीदकर लाया। फिर दूसरी बार वो अलीगढ़ गया और 1 कट्टा व गोली खरीदकर लाया। आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अब अवैध हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।महेंद्र की हत्या की वारदात बृहस्पतिवार सुबह करीब 09:20 बजे हुई थी। महेंद्र अपने बेटे साहिल के साथ बाइक पर सदर बाजार जा रहे थे। कृष्णा नगर के नजदीक एन.के. फैक्टरी के पास पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने महेंद्र पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साहिल की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महेंद्र और उसके बेटे दोनों की हत्या की योजना बनाई थी। लेकिन हमलावरों के पास मौजूद दूसरा कट्टा अटक गया तो गोली चली ही नहीं।

मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। दो आरोपी भागने की कोशिश में घायल हो गए, जिनकी टांगें टूट गईं। आरोपियों में देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले पर्नव पारासर उर्फ छोटी (20), उसके पिता प्रवीण पारासर (45), देव शर्मा उर्फ केमटी (22), अंकित उर्फ बंटी (19) और उत्सव (19) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed